तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल इराक़ के 217 बच्चों को आतंकवादी कार्यवाहियों का प्रशिक्षण दे रहा है।
इराक़ की अल-मालूमा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, आईएसआईएल के आतंकवादियों की तेज़ी से घटती संख्या के कारण, इस तकफ़ीरी आतंकवादी गुट ने एक बार फिर बच्चों के अपहरण का अभियान शुरू किया है। यह तकफ़ीरी आतंकवादी गुट इससे पहले भी बच्चों को आत्मघाती बम धमाकों और अन्य आतंकवादी कार्यवाहियों के लिए इस्तेमाल करता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक़, आईएसआईएल 10 से 15 वर्ष के 217 बच्चों को आतंकवादी कार्यवाहियों के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। आतंकवादी गतिविधियों का प्रशिक्षण देने से पहले बच्चों का ब्रेन वाश किया जाता है और उसके बाद, सिर क़लम करने जैसी क्रूरता उन्हें सिखाई जाती है।
उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों के हाथों बड़ी संख्या में तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आईएसआईएल को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वालों की कमी का सामना है।